• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली को परिवहन के क्षेत्र में कल कई सौगातें हासिल होंगी

ByTen News One Desk

Mar 1, 2024
275 Views

रायबरेली को परिवहन के क्षेत्र में कल कई सौगातें हासिल होंगी



टेन न्यूज़ !! 01 फरवरी २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली को परिवहन के क्षेत्र में कल कई सौगातें हासिल होंगी। केंद्रीय परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल यहाँ पहुँच रहे हैं। नितिन गडकरी यहाँ 41 सौ करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इनमें 14 सौ करोड़ की लागत से रिंग रोड फेज़ टू, पराग डेयरी से आईटीआई तिराहे तक उपरिगामी सेतु व फ़िरोज़ गाँधी चौराहे से शहीद स्मारक तक डिवाइडर रोड समेत कुल 41 सौ करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं। शुक्रवार को जीआईसी ग्राऊंड में दोपहर दो बजे परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सभी परियोजनों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

जिला प्रशासन ने कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पहले जीआईसी ग्राऊंड का जायज़ा लेते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!