नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

औरैया में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान एवं नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

By Ten News One Desk

Published on:

18 Views

औरैया में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान एवं नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

टेन न्यूज़ ii 29 दिसम्बर 2025 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल

औरैया।
जन सहयोगी इंटर कॉलेज, अमावता में शिखडेटर सेवा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह एवं नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, औरैया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा में आना और जाना ही सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया है। उन्होंने वेतन भुगतान में होने वाले विलंब पर कहा कि सभी का वेतन एक साथ निर्गत होना अधिक उपयुक्त होता है, इसी प्रक्रिया के कारण कभी-कभी विलंब हो जाता है।

उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर कहा कि उनसे संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विभाग सदैव तत्पर है। उन्होंने प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि “आपकी समस्या हमारी समस्या है।”

कार्यक्रम में महा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन के बिना कर्मचारियों का उत्थान संभव नहीं है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार त्रिवेदी ने कहा कि कर्मचारी ही विद्यालय की रीढ़ हैं, उनके बिना विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से नहीं चल सकतीं। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन कोई भी हो, सम्मान समारोह अत्यंत आवश्यक होते हैं, इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम में पुष्पक शुक्ला, राधारमण तिवारी, उमेश कुमार त्रिपाठी, मनीष यादव, आकाश त्रिपाठी, सुनील कुमार राठौर, ध्रुव पांडेय, शशि कुमार, देवी दयाल, रवि शंकर, गोपाल सिंह सेंगर, गौरव दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर एवं सुनील राठौर ने किया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment