• Sun. Oct 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजस्व अधिवक्ता संघ की हड़ताल जारी व्यापारियों ने दिया समर्थन

ByTen News One Desk

May 14, 2026
55 Views

राजस्व अधिवक्ता संघ की हड़ताल जारी व्यापारियों ने दिया समर्थन


टेन न्यूज़ ।। 14 मई 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* तहसील में राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल में अब व्यापारियों ने अपना समर्थन दर्ज कराया है, जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा व्यापारी सदर तहसील पहुंचे। जहां राजस्व अधिवक्ताओं द्वारा जारी हड़ताल का समर्थन किया गया।

राजस्व अधिवक्ता तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं रजिस्ट्री ऑफिस स्थानांतरित किए जाने के विरोध में हड़ताल पर बैठे हुए हैं,उनके समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट में भी अपना समर्थन दे दिया है। जहां पर अधिवक्ताओं एवं व्यापारियों द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू ने बताया की तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर व्याप्त है जिसे किसी भी स्थिति में वर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कही और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को नई दिशा दी जाएगी।

इस मौके पर राजस्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री सुशील पांडे, महामंत्री श्री हरि भानु अवस्थी, राजीव पांडे, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, गल्ला मंडी समिति अध्यक्ष शिवकांत पाठक, महामंत्री जमाली सिंह, हरी सब्जी मंडी अध्यक्ष विजय मिश्रा, अनिल शुक्ला, मलखान सिंह सराफ, रवि शंकर शुक्ला, अमर बिश्नोई, रामू गुप्ता, आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला एडवोकेट, भानु राजपूत दीपक अग्रवाल राशिद भाई, मनीष गुप्ता, समरान नसीब, रमाकांत मिश्रा अवधेश तिवारी, विवेक तिवारी सहित भारी संख्या में व्यापारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!