• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सदर विधायिका ने डीएम-एसपी के साथ किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा तैयारी का लिया जायजा,ग्रामवासियों को दवा व भोजन के पैकेट बांटे

ByTen News One Desk

Aug 2, 2025
219 Views

सदर विधायिका ने डीएम-एसपी के साथ किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा तैयारी का लिया जायजा,ग्रामवासियों को दवा व भोजन के पैकेट बांटे



टेन न्यूज़ !! ०२ अगस्त २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।


जनपद में यमुना, चंबल नदी में बढ़ते हुए जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए सदर विधायका गुड़िया कठेरिया ने जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के साथ ग्राम अस्ता में पहुंचकर बाढ़ के दौरान होने वाले जल भराव का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया l

सदर विधायका, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने ग्राम वासियों को भोजन के पैकेट वितरित किए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को ग्राम में खाना, पानी, दवाई सहित अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि जलस्तर अधिक बढ़ता है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो जल के तरफ न जाएं और उसके संबंध में सभी को अवगत भी कराये, साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहकर बाढ़ राहत बचाव के संबंध में हर संभव निदान कराएंगे इसके लिए सभी को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है जिससे किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि न होने पाए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है जल स्तर के बढ़ने पर ऊंचे स्थानों पर पहुंचे जिससे पानी न पहुंचने पाए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, लेखपाल, ग्राम प्रधान तथा पुलिस विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!