• Tue. Jun 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा: शराब की दुकान का ताला तोड़ चोर ले उड़े नकदी और शराब

ByTen News One Desk

Aug 2, 2025
635 Views

मीरानपुर कटरा: शराब की दुकान का ताला तोड़ चोर ले उड़े नकदी और शराब



टेन न्यूज़ !! ०२ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी@ मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।


बीती रात अज्ञात चोरों ने जलालाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित देशी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर दुकान में रखी नकदी और शराब पर हाथ साफ कर दिया। घटना ग्राम फीलनगर के सामने मीरानपुर कटरा–जलालाबाद राज्यमार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान की है।

चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसकर लगभग दो हज़ार रुपये नकद और दो पेटी शराब चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। दुकान का संचालन कर रहे ग्राम कबरा हुसैनपुर निवासी विक्रेता बिमलेश कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सूचना पर कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!