• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि

ByTen News One Desk

Oct 13, 2025
180 Views

कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि



जिलाध्यक्ष कलीम खां बोले — लोहिया ने हमेशा किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज बुलंद की


टेन न्यूज़ !! १३ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन कन्नौज


कन्नौज जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय नसरापुर में रविवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज उठाई। वे समानता, समाजवाद और न्याय के प्रतीक थे।

वरिष्ठ सपा नेता जयकुमार तिवारी ‘बऊअन’ और पूर्व सदर विधायक अनिल दोहरे के पुत्र सपा नेता यश दोहरे ने कहा कि डॉ. लोहिया ने गरीब और मजदूर वर्ग की आवाज को कभी दबने नहीं दिया। उनका दिया नारा — “जिंदा कौमें पाँच साल इंतजार नहीं करतीं” — आज भी हर समाजवादी के लिए प्रेरणा है।

इस मौके पर सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह बघेल और जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने कहा कि कन्नौज की धरती से 1957 में चुनाव लड़ने वाले डॉ. लोहिया का इस जनपद से गहरा नाता रहा है। हम सब समाजवादी विचारधारा को उनके बताए रास्ते पर चलकर जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा शासन में हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में रजनीकांत यादव, अंशु पाल, राकेश कटियार, अवधेश कुशवाहा, बजरंग सिंह चौहान, नितिन यादव, सिब्बू तिवारी, सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!