• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम शहहजहांपुर की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
5 Views

डीएम शहहजहांपुर की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुरl धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं सौरभ दीक्षित ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर 4 पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जांच अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ समस्या के समाधान के समय जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें। साथ ही इन फोटो को आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!