डिजिटल लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर का उद्घाटन, शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश
टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii नेमसिंह शास्त्री ब्यूरो
हाथरस/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र के नगला ढ़क में अमरपाल सिंह लोधी (आई.आर.एस, अपर आयुक्त भारत सरकार) द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बाजिदपुर में यशराज क्लास डिजिटल कोचिंग सेंटर का भी फीता काटकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान अमरपाल सिंह लोधी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा से अवश्य जोड़ें।
उन्होंने बताया कि लक्ष्य फाउंडेशन के माध्यम से देशभर में लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर और शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके तहत लगभग 50 ऐसे बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है, जिनके माता-पिता नहीं हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनका फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस दौरान शिव सिंह प्रधान, भूपेंद्र कुशवाहा, रिंकू शर्मा, मानपाल सिंह, उमाशंकर गुप्ता (जिला पंचायत सदस्य), सतीश चंद्र आर्य, योगेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह, हरिओम वर्मा, अभिषेक लोधी, जितेंद्र कुमार राजपूत, अवधेश राजपूत, शिव प्रताप गांधी, वीरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया गया। रिपोर्ट: नेम सिंह (पत्रकार), कैमरामैन दुष्यंत कुमार, टेन न्यूज चैनल, डिवीजन ब्यूरो अलीगढ़।
