• Tue. Jun 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सौरिख: गोदावरी अंडरपास पर बड़ा खतरा, न्यू फिल्म होटल के पास ऑन रोड खड़ी हो रही हैं सरकारी बसें

ByTen News One Desk

Jun 23, 2026
16 Views

सौरिख: गोदावरी अंडरपास पर बड़ा खतरा, न्यू फिल्म होटल के पास ऑन रोड खड़ी हो रही हैं सरकारी बसें


टेन न्यूज़ !! २३ जून २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज

जनपद कन्नौज तहसील छिबरामऊ से इस वक्त की एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां नियमों को ताक पर रखकर, यूपी परिवहन निगम की सरकारी बसें ही, यात्रियों और राहगीरों की जान जोखिम में डाल रही हैं,

सौरिख गोदावरी अंडरपास के पास रात के अंधेरे में,सीएसबी रोड पर मौत का खेल चल रहा है

कन्नौज के सौरिख गोदावरी अंडरपास के पास स्थित न्यू तिलम होटल पर, नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है, तस्वीरें गवाह है कि कैसे रात्रि 8:00 बजे के बाद, यूपी परिवहन निगम की बसें और अन्य भारी वाहन सड़क की सफेद एज लाइन के अंदर,अवैध रूप से खड़े कर दिए जाते हैं

यह बसें यहां के होटलों पर स्टाफ के खाना खाने और आराम करने के लिए घंटों खड़ी रहती है, रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों को, ये खड़ी बसें समय पर दिखाई नहीं देती, जिससे यहां हर पल भयानक सड़क हादसे की आशंका बनी रहती है

स्थानीय लोगों और राहगीरों को यातायात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, अब सवाल यह उठता है कि, परिवहन विभाग और कन्नौज पुलिस इस गंभीर लापरवाही पर चुप क्यों है?

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!