जिलाधिकारी ने 15 लाभार्थियों को वितरित किए एग एवं चिकिन कार्ट मीरानपुर कटरा में बकाया बिजली बिल पर सख्त कार्रवाई, कई उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धूमधाम से मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन तिलहर में महिला कर्मियों से मनचलो ने की बदसलूकी, हिरासत में लिए गए तिलहर चीनीमिल कर्मचारियों ने कार्य किया बंद, लगभग एक घंटा गन्ना पिराई हुई बाधित
---Advertisement---

एसडीएम व सीओ ने चलाया ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ जागरूकता अभियान

By Ten News One Desk

Published on:

24 Views

एसडीएम व सीओ ने चलाया ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ जागरूकता अभियान

टेन न्यूज़ !! १० जनवरी २०२६ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान चलाते हुए नगर के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसडीएम और सीओ ने नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेट्रोल पंप स्वामियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप पर पहुंचे दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।

अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को पूरी सख्ती से लागू किया जाए, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment