• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसडीएम जीत सिंह राय ने ईओ कल्पना शर्मा के सानिध्य में नगर भ्रमण कर तीन वार्डों में सफाई का निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Nov 15, 2024
435 Views

एसडीएम जीत सिंह राय ने ईओ कल्पना शर्मा के सानिध्य में नगर भ्रमण कर तीन वार्डों में सफाई का निरीक्षण किया



टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


एसडीएम जीत सिंह राय ने ईओ कल्पना शर्मा के सानिध्य में नगर भ्रमण कर तीन वार्डों में सफाई का निरीक्षण । इस दौरान खस्ता हाल भवन स्वामियों को नोटिस देने तथा नाले नालियों पर अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए तत्काल हटबाने के निर्देश दिए

एसडीएम ने नगर के वार्ड संख्या 20 पक्का कटरा , 21 वहीदुल्लागंज , तथा वार्ड संख्या 6 उम्मरपुर द्वितीय में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया ।

उन्होंने रास्ते पर खस्ताहाल भवनों को देख किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते भवन स्वामियों को नोटिस देने के ईओ को निर्देश दिए । इस दौरान सरकारी अस्पताल के मोड़ पर रखे खोखे के अलावा पुराना रोडवेज के सामने तथा वार्ड संख्या छह उम्मर पुर द्वितीय में नाले पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए हटवाने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान एस आई राजीव कुमार , नईम फरीदी , अरविंद कुमार , मुकेश कुमार , जेबलाल आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!