शाहजहांपुर डिपों की दिल्ली जाने वाली बसें वाया सेटेलाइट बरेली चलेगी : सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
टेन न्यूज़ !! ११ जून २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
शाहजहांपुर अधिवक्ता के पत्र उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम शाहजहांपुर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आर पी प्रसाद ने शाहजहांपुर डिपो से दिल्ली जाने वाली सभी बसो के चालक परिचालकों को बरेली सेटलाइट बस अड्डे से होकर आने निर्देश देते हुए रास्ते से बरेली की सवारी उठाने के निर्देश दिए जिसका अनुपालन कराने के लिए स्टेशन प्रभारी व समय पाल भी आदेशित किया गया तथा उक्त कार्यालय पत्र की एक प्रति सूचनार्थ क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई को भी भेजी गयी है !
जैसाकि विधिवत है बीते दिनों उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम हरदोई परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर अधिवक्ता संजय मिश्रा ने रीजन की दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों को वाया बरेली सेटलाइट होकर संचालित कराने के लिए हरदोई परिक्षेत्र क्षेत्र में आने वाले डिपो के अधिकारियों को आदेशित करने की मांग की गई थी कि परिक्षेत्र से दिल्ली मार्ग में संचालित बसों को बरेली सेटेलाइट बस अड्डा होकर संचालित किया जाये तथा रास्ते से बरेली के यात्रियों को लिया जाये!
अधिवक्ता द्वारा पत्र में कहा गया था कि देर शाम लोकल बसों का संचालन बंद हो जाने को गोला मोहम्मदी शाहजहांपुर तिलहर कटरा शाहबाद हरदोई आदि स्थानों से बरेली जाने यात्रियों को बहुत दिक्कत होती है रीजन के हरदोई सीतापुर लखीमपुर गोला शाहजहांपुर डिपो की बसें देर शाम व रात्रि में दिल्ली जाती है वह बीच रास्तों से दिल्ली के अन्य स्थानों की सवारी लेती है और न ही बरेली सेटेलाइट जाती है बल्कि बरेली वाय पास से निकल जाती है जिससे यात्रियों को परेशानी होती ही है साथ ही निगम आय पर प्रभाव पड़ता है
इस लिए निगम व यात्रियों के हित में दिल्ली मार्ग पर हरदोई रीजन के सीतापुर लखीमपुर गोला शाहजहांपुर कन्नौज आदि डिपो की संचालित बसों को रास्ते से बरेली व अन्य की सवारी उठाने व बरेली सेटेलाइट बस अड्डे होकर बसों संचालित करने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को आदेश की मांग की !
जिसके परिपेक्ष्य में छ जून 2025 को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शाहजहांपुर ने कार्यालय आदेश जारी कर डिपो से दिल्ली आने जाने वाली बसों को बरेली सेटलाइट बस अड्डा आने जाने व रास्ते सवारी उठाने के निर्देश दिए !






