शाहजहांपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, जानें किसे कहाँ मिली तैनाती
टेन न्यूज ।। 10 मई 2026 ।। डीपी सिंह@अमुक सक्सेना
शाहजहांपुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 17 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रदीप राय (पीएनओ 072410123) को थाना बंडा से हटाकर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक राजीव कुमार (पीएनओ 910480523) को थाना रोजा से स्थानांतरित कर सदर बाजार थाने की कमान सौंपी गई है।
निरीक्षक विजय प्रताप सिंह (पीएनओ 112662019), जो अब तक पुलिस अधीक्षक के पीआरओ थे, को थाना कांट का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह (पीएनओ 912260295) को खुदागंज से मदनापुर थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा (पीएनओ 152921101) को सेहरामऊ दक्षिणी से स्थानांतरित कर थाना रोजा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक राजीव कुमार (पीएनओ 052530047) को जलालाबाद से सेहरामऊ दक्षिणी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह (पीएनओ 952532387) को परौर से बंडा थाना भेजा गया है। निरीक्षक प्रिन्स शर्मा (पीएनओ 092350045) को जैतीपुर से तिलहर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य (पीएनओ 972465920) को कांट से खुदागंज भेजा गया है।
निरीक्षक अश्वनी कुमार (पीएनओ 972511320) को कोतवाली से जैतीपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान (पीएनओ 940320028), जो डीसीआरबी प्रभारी थे, अब जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक होंगे। निरीक्षक जुगुल किशोर (पीएनओ 912430621) को तिलहर से परौर थाना भेजा गया है।
निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह (पीएनओ 052110580) को सदर बाजार से एएचटीयू प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव (पीएनओ 012410776) को एएचटीयू से डीसीआरबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह (पीएनओ 52031641) को मदनापुर से हटाकर आईजीआरएस एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है।
निरीक्षक प्रभाष चन्द्र (पीएनओ 920460713) को आईजीआरएस प्रभारी से पुलिस अधीक्षक का नया पीआरओ नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक गंगा सिंह (पीएनओ 952141338), जो रोजा थाने में अपराध निरीक्षक थे, को निगोही थाने में अपराध निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
