नरवर में सांदीपनी विद्यालय में समर कैंप संचालित, छात्राएं सीख रहीं डांस की बारीकियां![]()
टेन न्यूज ii 28 मई 2026 ii डेस्क रिपोर्ट, दिल्ली
म.प्र. के जनपद शिवपुरी के अंतर्गत नरवर नगर के प्रसिद्ध सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरवर, जिला शिवपुरी में 1 मई से समर कैंप का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार 28 मई 2026 को विद्यालय में चल रहे समर कैंप में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न नई गतिविधियों एवं कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समर कैंप में विद्यार्थियों को म्यूजिक एरोबिक्स, नृत्य, संगीत, गायन, सूर्य नमस्कार, योग, ध्यान एवं पद संचलन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं खेल गतिविधियों में खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों में भी विद्यार्थियों की रुचि बढ़ रही है।
अध्ययन संबंधी गतिविधियों में विद्यार्थियों को स्पोकन इंग्लिश, वोकैबुलरी, लेटर राइटिंग, रीडिंग एवं राइटिंग स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राएं नई-नई विधाओं को सीखकर अपने व्यक्तित्व विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य धनीराम कुशवाह, मिडिल कैंपस के एचएम अरविंद जैन, प्राइमरी कैंपस के एचएम भगवान सिंह कुशवाह, शिक्षक मनोज श्रीवास्तव, इंग्लिश शिक्षक अनिल शर्मा, स्पोर्ट्स शिक्षक अनिल मलावरिया, डांस शिक्षिका कु. हनी श्रीवास्तव सहित अन्य स्टाफ नवल बाथम, योगेश कुशवाह, देवी सिंह, छोटा, नीलेश और मुकेश ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
प्राचार्य धनीराम कुशवाह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप में जो भी सीख रहे हैं, उसका नियमित रूप से घर पर अभ्यास करें और अनुशासन में रहकर अपने कौशल को विकसित करें।