• Sun. Sep 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक औरैया ने थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 27, 2025
108 Views

पुलिस अधीक्षक औरैया ने थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया



पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सहार और सहायल थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें CCTV कैमरे, महिला सुरक्षा केन्द्र, विवेचना कक्ष, कार्यालय के अभिलेखों,अपराध रजिस्टर एवं नक्शा नौकरी, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई हेतु संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

निरीक्षण के दौरान जन शिकायतों को गम्भीरता से सुनने एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु किया गया निर्देशित । थाना सहार के निर्माणाधीन प्रशासनिक एवं बैरकों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता व प्रगति को देखा और संबंधितों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को समयबद्धता के साथ गुणवत्ता परक पूर्ण किया जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद भी रहे।l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!