TET उत्तीर्ण शिक्षकों का सम्मान, चयनित छात्र उपेंद्र कुमार को दी बधाई

टेन न्यूज़ !! ०५ अक्टूबर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल | औरैया
दिबियापुर, औरैया। कस्बा दिबियापुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के बुद्धा स्टडी सेंटर पर TET जुलाई 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के शिक्षकों के सम्मान और पंचायती राज विभाग में चयनित छात्र के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में TET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार, अवर अभियंता सिंचाई विभाग रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र बाबू, गेल इंडिया ने की, जबकि संचालन टेस्ट सीरीज प्रभारी पंकज कुमार ने किया। संस्था की ओर से बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य किए जाने के निर्णय के बाद इससे प्रभावित शिक्षक साथियों के लिए पिछले एक वर्ष से टेस्ट सीरीज संचालित की जा रही थी।
इस दौरान TET 2026 में प्राथमिक एवं जूनियर स्तर पर सफल शिक्षकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बुद्धा स्टडी सेंटर के प्रथम तल के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री में सहयोग करने की अपील की गई। संस्था के मीडिया प्रभारी वीर सिंह को भी TET परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया।
इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी की यूनिट में रहकर अध्ययन करने वाले और पंचायती राज विभाग में चयनित होकर जनपद औरैया में तैनात हुए उपेंद्र कुमार के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर बाबू, गेल ने की, जबकि संचालन संस्था संस्थापक इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने किया।
चयनित छात्र उपेंद्र कुमार को संस्था की ओर से शील्ड, मेडल, प्रशस्ति पत्र, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा उपेंद्र कुमार को समर्पित ट्रिब्यूट वीडियो भी प्रसारित किया गया। छात्र-छात्राओं और उनके परिवारजनों ने अष्टांगिक मंगल गाथा के माध्यम से उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार आर्य एवं संस्था के ऊर्जा स्रोत प्रो. राविन्स दोहरे ने ऑनलाइन माध्यम से चयनित छात्र को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। अंत में संस्था की ओर से सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सूक्ष्म जलपान ग्रहण करने की अपील की गई और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी का आभार जताया गया।