• Wed. Apr 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर जनपद में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया

ByTen News One Desk

Jan 26, 2025
182 Views

शाहजहांपुर जनपद में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया



जनपद में धूमधाम एवं बड़े हर्षाेल्लास व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस


जनपद में देश भक्ति गीत एवं रंगारग कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया गणतंत्र दिवस


जिलाधिकारी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की


पुलिस लाइन में किया गया भव्य परेड का आयोजन


वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली


मुख्य अतिथि ने पुलिस सेवा पदक प्रशस्ति पत्र एवं प्रत्येक चिन्ह देकर पुलिस कार्मिकों को किया सम्मानित


टेन न्यूज।। 26 जनवरी 2025 ।। डीपी सिंह डेस्क@नीरज शर्मा, शाहजहांपुर


जनपद में 76वां गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर अभिवादन किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत उपस्थित लोगों को संविधान में उल्लिखित संकल्प दिलाया।

उन्होने उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्य अतिथि ने पुलिस सेवा पदक, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते कहा कि आगामी दिन महीना साल सभी के जीवन में बहुत खुशनुमा हो। उन्होेने कहा कि आज का दिन हमारे लिए दृढ़ संकल्प लेने का है इतने वर्षों के आजादी के बाद भारत ने क्या खाया और क्या पाया है।

आज के समय का मूल्यांकन करना है कहां थे और अब कहां पहुंच गए हैं। उन्होने कहा कि और अधिक आगे चलकर बढ़ाना है। यह सब मंथन करें तो निश्चित ही अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आज नमन करते हैं। जिनके बलिदान एवं कुर्बानियों से आज का यह दिन देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत केवल आयात करने के लिए नहीं आज हम निर्यात करने के लिए सक्षम है। उन्होने कहा कि देश की जीडीपी बढ़ रही है लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा इसी तरीके से सभी लोग मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और आगे बढ रहा है।

उन्होने कहा कि लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं एवं संसाधन मिल रहे हैं। देश एवं प्रदेश में विकास हो रहा है और लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी बडे़ संघर्षों व बलिदानों के उपरांत मिली है।

अमर शहीदों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सभी लोग इस आजादी की महत्वता को समझें। उन्होंने कहा कि यह तब ही हो सकता है जब हम एक साथ कदम से कदम मिलाकर देश को आगे बढ़ाने में, इस देश को आत्मनिर्भर बनाने में तथा भारत को विकसित बनाने में अपना सहयोग देंगे।

हर भारतीय की जिम्मेदारी बनती है कि अपने कर्तव्यों को जरुर महसूस करें। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहड़ि, अशफाक उल्ला खां, नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, शहीद स्थलों पर पुष्पांजलि दी।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर अभिवादन किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्प दिलाया।

कलेक्ट्रेट परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों की छात्राओं द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जनों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया।

जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस जगह पर खड़े हैं हम सब लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं।

इस जगह का उदाहरण हर आजादी में रहा है। उन्होंने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ठाकुर रोशन सिंह एवं अशफाक उल्ला खान को याद करते हुए कहा कि आज जो संविधान की शपथ ली है उसके अनुसार चलना है और अपने कर्तव्य एवं अधिकारों का पालन करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान को अपनाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का बोध कराता है।

उन्होंने कहा कि सभी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से देश हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस और संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने का दिन है। भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था।

इसी ने हमें एक समाजवादी, संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें मार्गदर्शन देता है, सभी के लिए समानता, न्याय और स्वतंत्रता को भी सुनिश्चित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *