कन्नौज में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, बिजली उपभोक्ता घंटों लाइन में परेशान कन्नौज में छोटे व्यापारियों को मिला सहारा, 5 किलो गैस सिलेंडरों का वितरण कटरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दादी-पोती की मौत, पिता की हालत गंभीर, चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया खानकाह ए हुसैनीया कलीमिया में भव्य इफ्तार, सैंकड़ो रोज़दारों ने किया सामूहिक रोज़ा इफ्तार ढेकियाजुली में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार, चार टोटो जब्त
---Advertisement---

मंदिर में हो रहे बाल विवाह को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

मंदिर में हो रहे बाल विवाह को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया

टेन न्यूज़ ii 19 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* जनपद में बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की। जनपद के जालौन रोड स्थित माँ मंगला काली मंदिर में चल रहे बाल विवाह को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया गया।

सूचना मिलते ही एसडीएम अजय आनन्द वर्मा तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवाह की तैयारियों को रुकवा दिया। जांच के दौरान पता चला कि जिस किशोरी का विवाह कराया जा रहा था, उसकी उम्र करीब 13 वर्ष है, जबकि लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई गई।

प्रशासन द्वारा जब दोनों पक्षों से उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मामले में जांच कर अभिभावकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग किशोरी का जीवन प्रभावित होने से बच गया, वहीं क्षेत्र में इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!