• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, बिजली उपभोक्ता घंटों लाइन में परेशान

ByTen News One Desk

Mar 19, 2026
57 Views

कन्नौज में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, बिजली उपभोक्ता घंटों लाइन में परेशान


टेन न्यूज़ ii 19 मार्च 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,
लोकेशन: कन्नौज
कन्नौज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विद्युत व्यवस्थाओं को लेकर आम जनता में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए सुविधा की बजाय बड़ी परेशानी बनता जा रहा है।

आपको बताते चलें कि कन्नौज नगर में इन दिनों बिजली उपभोक्ताओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर लगे उपभोक्ताओं के कनेक्शन अचानक ऑटोमेटिक तरीके से काटे जा रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि एडवांस राशि जमा करने के बावजूद बिजली कनेक्शन तुरंत चालू नहीं किया जाता, जिसके लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।

वहीं, बिजली विभाग के दफ्तरों में अधिकारियों की खाली कुर्सियां और कर्मचारियों का लापरवाह रवैया लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। उपभोक्ता खुद को ठगा और असहाय महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब वे विभागीय कर्मचारियों से संपर्क करते हैं तो उन्हें बकाया बिल का हवाला देते हुए बताया जाता है कि कनेक्शन आगरा डिवीजन से काटा गया है। साथ ही प्रीपेड सिस्टम लागू होने की बात कहकर एडवांस भुगतान करने को कहा जाता है।

लेकिन सवाल तब खड़ा होता है जब भुगतान के बाद भी बिजली सप्लाई समय पर बहाल नहीं होती और उपभोक्ताओं को बार-बार लाइन में लगना पड़ता है।

जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2026 से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड सिस्टम पूरी तरह लागू किया जाना है, जिसमें पहले भुगतान करने के बाद ही बिजली का उपयोग संभव होगा।

इसी को लेकर जनता सरकार और विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। लोगों का कहना है कि जब भुगतान न करने पर तुरंत कनेक्शन काट दिया जाता है, तो भुगतान के बाद उसे तुरंत जोड़ने की जिम्मेदारी भी विभाग की होनी चाहिए।

अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन जनता की समस्या का समाधान करता है या फिर व्यवस्था यूं ही लोगों को परेशान करती रहेगी।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!