• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में छोटे व्यापारियों को मिला सहारा, 5 किलो गैस सिलेंडरों का वितरण

ByTen News One Desk

Mar 19, 2026
35 Views

कन्नौज में छोटे व्यापारियों को मिला सहारा, 5 किलो गैस सिलेंडरों का वितरण


टेन न्यूज़ ii 19 मार्च 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,कन्नौज।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद कन्नौज के नगर क्षेत्र में छोटे व्यापारियों और वेंडरों को निर्बाध रूप से अपना कारोबार संचालित करने के लिए प्रशासन लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है। इसी क्रम में रोडवेज क्षेत्र, कन्नौज गैस एजेंसी क्रॉसिंग और गोल कुआं पर खान-पान से जुड़े छोटे कारोबारी, वेंडर एवं ठेला संचालकों को 5 किलोग्राम के व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।

इस दौरान सर्वेश पुत्र प्रेम सिंह, राधेश्याम पुत्र रामऔतार, रघुवीर पुत्र रामऔतार, चंद्रभान पुत्र श्याम सुंदर और विकास पुत्र लल्लू सहित अन्य व्यापारियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। इससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित न हों और वे अपनी आजीविका सुचारु रूप से चला सकें।

प्रशासन ने बताया कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ईंधन आपूर्ति को बनाए रखने के लिए यह पहल की गई है। छोटे व्यापारियों, वेंडरों और ठेला संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी गैस एजेंसी से 5 किलोग्राम के छोटे व्यावसायिक सिलेंडर प्राप्त करें, ताकि उनके कारोबार में किसी प्रकार की बाधा न आए।

जनपद प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं, जिससे आम जनता और छोटे व्यापारियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *