शाहजहांपुर में गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान—मुआवजे की उठी मांग ट्रेज़री ऑफिस पर डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व रिकॉर्ड व्यवस्था पर सख्त निर्देश डीएम का औचक निरीक्षण: देवीपुरा गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच, रिसर्च सेंटर बनाने की तैयारी BIG NEWS : तिलहर की बेटी बनी PCS अफसर, क्षेत्र का बढ़ाया मान Result 2026: तिलहर में रिजल्ट का जश्न: आर.पी. सिंह पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान
---Advertisement---

मछली पकड़ने गये युवक का यमुना में तैरता मिला शव

By Ten News One Desk

Published on:

330 Views

मछली पकड़ने गये युवक का यमुना में तैरता मिला शव

टेन न्यूज़ !! ०९ जून २०२५ !! ब्यूरो रिपोर्ट, औरेया

थाना अयाना क्षेत्र के खेराडांडा ​स्थित यमुना नदी में शुक्रवार सुबह एक ​युवक का ​शव यमुना नदी में उतरता मिला। युवक बुधवार शाम को घर से यमुना नदी में मछली पकड़ने के लिए निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन लापता होने पर उसकी तलाश में जुटे रहे।

जालौन जिले के कुठौंद थाना के गांव सिलउआ जागीर निवासी मनोज निषाद 37 यमुना नदी से मछली पकड़कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार सुबह खेराडांडा निवासी मामा राजकुमार ने उसका शव नदी में उताराता देखा। राजकुमार ने बताया कि मनोज बुधवार शाम को अपने बेटे लवकुश के साथ जालौन जिला की सीमा में मछली पकड़ने आया था।

बुधवार शाम को मछली आढ़त पर बेचने के बाद उसने बेटे को घर भेज दिया था। इसके बाद वह दोबारा नदी में जाल डालने चला गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की तो नदी किनारे उसका मोबाइल, जूते व डोंगी पड़ी मिली। इसपर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला।

अनहोनी पर पत्नी हीरावती, बेटा लवकुश, अंकुश, बेटी रक्षा, रेखा , पिता रामकिशुन रोते हुए बिलखने लगे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!