• Fri. Apr 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दि किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर में पेराई सत्र 2025–26 का शुभारंभ, अपर जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

ByTen News One Desk

Nov 15, 2025
118 Views

दि किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर में पेराई सत्र 2025–26 का शुभारंभ, अपर जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन



टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : अमुक सक्सेना, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद की दि किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर में पेराई सत्र 2025–2026 का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने हवन-पूजन सम्पन्न कर केन कैरियर का बटन दबाकर गन्ना पेराई कार्य की शुरुआत की। पेराई प्रारंभ होने के साथ ही मिल परिसर में किसानों और अधिकारियों की मौजूदगी से उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

उद्घाटन के बाद अपर जिलाधिकारी ने पहली ट्रॉली और बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने मिल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को कतई कोई परेशानी न हो तथा तौल से भुगतान तक सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किए जाएं।

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेश अस्थाना ने किसानों से अपील की कि वे आगोला रहित, बिना जड़ और साफ-सुथरा ताजा गन्ना ही मिल पर लाएं, ताकि पेराई प्रक्रिया सुचारू और गुणवत्तापूर्ण हो सके।

इस अवसर पर उपसभापति दोदराम कुशवाहा, चीफ इंजीनियर महेंद्र सिंह, मिल अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। मिल प्रशासन ने पेराई सत्र के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियों को पूर्ण बताया है। टेन न्यूज़ के लिए शःजह्नपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *