• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा नगर में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व, स्कूलों, मदरसों, अस्पतालों व सरकारी दफ्तरों में किया गया ध्वजारोहण

ByTen News One Desk

Jan 26, 2025
329 Views

कटरा नगर में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व, स्कूलों, मदरसों, अस्पतालों व सरकारी दफ्तरों में किया गया ध्वजारोहण



टेन न्यूज।। 26 जनवरी 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा नगर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की प्रात: स्कूल, मदरसे, सरकारी दफ्तरों, अस्पतालो, व थाना परिसर में ध्वजारोहण किया गया।

इस मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रमुख रूप से आदर्श बाल विद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज, शान इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद गायत्री इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मदेव प्रभाकर जनता इंटर कॉलेज, श्री चेतराम सिंह इंटर कॉलेज सिउरा, काकोरी शहीद इण्टर कॉलेज, राम मुरारी पब्लिक स्कूल, प्रसाद विद्या मंदिर स्कूल, मदरसा दर्सगाह इस्लामिया, नादिर उल उलूम में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान हुआ।

ध्वजारोहण एवँ राष्ट्रीय गान से पूर्व विद्यायल के बच्चों ने गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्ष के मौके पर नगर के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को देश भक्ति के प्रति जागरुक किया। पूरा नगर भारत माता की जयकारों से गूंज उठा।

इस दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेश यादव, विधायक डॉ0 वीर विक्रम सिंह प्रिंस, दर्शन सिंह बजाज, आर्य समाजी महेश चंद्र मल्होत्रा, अनूप कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सग़ीर खाँ डभौरा वाले, दानिश जीशान खान, आरिश खान,

मधुसूदन दीक्षित, प्रदुमन गुप्ता, पुनीत गुप्ता, अखलेश गुप्ता, विशाल मल्होत्रा, दीपक मल्होत्रा, सचिन गुप्ता, हाफिज जीशान रजा खां, डॉ0अरशद खान, डॉ0नासिर अंसारी, इस्माईल खाँ, हसीन खान, सज्जन खान, मोहित गुप्ता, नरेश पाल सिंह यादव, भगवान सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, डी.डी गंगवार, हरिशंकर सिंह, अर्जुन सिंह गंगवार, सुरेंद्र पाल सिंह यादव, सीमा परवीन इत्यादि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को परंपरागत ढंग से मनाया व अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

साथ ही साथ स्कूल एवं मदरसों में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।

कटरा नगर पंचायत कार्यालय व जूनियर हाई स्कूल स्थित शहीद स्तंभ पर चेयरमैन मुख्तियार अहमद मसूदी सभासद सर्वेद अंसारी, अरविंद सिंह चौहान, सद्दाम अंसारी, अनुज त्रिपाठी, संतोष गंगवार, विनीत कुमार रिंकू, अजीम खान, संजीव सैनी, फैय्याज कुरैशी, आशांक गुप्ता, सरदार अहमद, जावेद खान, अशरफ आलम, नदीम अंसारी, अजय सैनी, वाहिद मंसूरी, शब्बन खान, भारत वीर आदि उपस्थित रहे।

मीरानपुर कटरा थाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने ध्वजारोहण किया।

जनसेवा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर सगीर खान डभौरा वालो ने, आरएम जनरल एवं ऑर्थो क्लीनिक पर डॉ0 शमीम मियां ने ध्वजारोहण कर समस्त स्टाफ एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को मिठाई वितरित की।

मीरानपुर कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0फैज़ान खान ने ध्वजारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!