• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी ने पुलिस के साथ रात में किया पैदल गश्त, अपराधियों पर रखी पैनी नजर

ByTen News One Desk

Feb 6, 2026
37 Views

एसपी ने पुलिस के साथ रात में किया पैदल गश्त, अपराधियों पर रखी पैनी नजर


टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।

देर रात्रि पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व में शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी (सिटी) अशोक सिंह, शहर कोतवाल राजकुमार सिंह भी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गई तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने स्पष्ट किया कि शहर में अपराध व असामाजिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!