• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

युवक की जहर खाने से मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

ByTen News One Desk

May 12, 2025
213 Views

युवक की जहर खाने से मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम



टेन न्यूज़ !! १२ मई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका महिला द्वारा आत्म हत्या करने से आहत होकर प्रेमी युवक ने भी जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है ।

नगर के मोहल्ला भक्सी निवासी ओमकार यादव ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे सुभाष यादव 20 ने शनिवार दोपहर जहर खा लिया । हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले गए । जहां से गंभीरावस्था में डॉक्टर ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । जहां ले जाते समय रास्ते में ही सुभाष की मौत हो गई ।

पीड़ित पिता नगर के एक मोहल्ले में एक घर में सुभाष का करीब दो साल से आना जाना था । उक्त घर की महिला से उसका प्रेम था । महिला ने आत्महत्या कर ली थी । जिससे क्षुब्ध होकर उसके बेटे ने भी जहर खाकर आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया ।

कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के परिजन शव को घर ले गए थे । देर शाम खबर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!