• Sun. Aug 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में परफ्यूम फैक्ट्री में चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर

ByTen News One Desk

Aug 9, 2026
9 Views

कन्नौज में परफ्यूम फैक्ट्री में चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर


मुख्य गेट का ताला तोड़कर फैक्ट्री में घुसे बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस से कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ !! ०८ अगस्त २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,  कन्नौज, उत्तर प्रदेश | 

कन्नौज। जिले में एक परफ्यूम फैक्ट्री में चोरी का मामला सामने आया है। फैक्ट्री संचालक अमृत त्रिवेदी ने सदर कोतवाली कन्नौज में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, फैक्ट्री इंडस्ट्रीज, ताजपुर नौकास्त, भगवानपुर रोड, कन्नौज में स्थित है। फैक्ट्री परिसर में कार्यालय भी बना हुआ है, जहां लैपटॉप समेत परफ्यूम से संबंधित कीमती सामान रखा था।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात चोर फैक्ट्री के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब सुबह 5 बजे तक चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने चोरी हुए सामान में करीब 70 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप, लगभग 2 किलोग्राम संदल कंपाउंड जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये, करीब 1 किलोग्राम गुलाब कंपाउंड जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये तथा 500 ग्राम बेला जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई है।

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद मौके से चोरी में इस्तेमाल की गई एक रॉड भी बरामद हुई है। वहीं फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरों में भी पूरी घटना कैद होने की बात प्रार्थना पत्र में कही गई है।

हालांकि प्रार्थना पत्र दिए जाने तक अज्ञात चोरों की पहचान नहीं हो सकी थी। फैक्ट्री संचालक ने पुलिस से CCTV फुटेज एवं मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है।

अब पुलिस की जांच और CCTV फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचती है और चोरी का सामान कब तक बरामद हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!