सड़क किनारे एक युवती के बेहोश अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप

Ten News !! 05 June 2026 !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क किनारे एक युवती के बेहोश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, मामला 4 जून सायंकाल छिबरामऊ मंडी चौकी क्षेत्र के एनडी कोल्ड स्टोर के सामने का है
रास्ते से गुजर रहे स्थानी लोगों ने जब युवती को अचेत अवस्था में देखा, तो तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उसके ही मोबाइल फोन से डायल 112 पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत महिला पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया
महिला पुलिस की मदद से युवती को होश में लाया गया, इसके बाद पुलिस ने उससे शुरुआती पूछताछ की, और आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे तुरंत कोतवाली ले गई
पुलिस लगातार इस बात की पड़ताल में जुटी थी कि, आखिर युवती इस हालत में सड़क किनारे कैसे पहुंची
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए, छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि, युवती अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकली थी, दरअसल, घरवाले उसकी शादी कहीं और करना चाह रहे थे, जबकि युवती किसी और से शादी करना चाहती थी
लेकिन पेंच तब फंसा,जब वह लड़का भी युवती से शादी करने के लिए तैयार नहीं था, इसी पारिवारिक और मानसिक तनाव के कारण युवती घर छोड़कर चली आई थी, फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और काउंसलिंग में जुटी है
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट