• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ताले तोड़कर कपड़े की दुकान से 20 हजार की चोरी, माल ले जाने में नाकाम रहे चोर

ByTen News One Desk

Apr 10, 2026
37 Views

ताले तोड़कर कपड़े की दुकान से 20 हजार की चोरी, माल ले जाने में नाकाम रहे चोर


टेन न्यूज़ ii 10 अप्रैल 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो,
औरैया: जनपद के बिधूना कस्बे में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और गोलक तोड़कर उसमें रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। हालांकि दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान चोरी होने से बच गया, लेकिन पूरा सामान अस्त-व्यस्त हालत में मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फीडर रोड स्थित थाना बिधूना के पास आफताब खान पुत्र शहाबुद्दीन की “मंसूरी कुर्ती पॉइंट एंड किड्स वियर” नाम से दुकान है। बुधवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोलक में रखी नकदी चोरी कर ली।

चोरों ने दुकान का अन्य सामान भी ले जाने की कोशिश की, जिससे दुकान में कपड़े इधर-उधर बिखरे मिले, लेकिन किसी कारणवश वे सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके।

गुरुवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। गोलक टूटा हुआ देखकर नकदी चोरी होने का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!