ईद-उल-फितर पर पीलीभीत में कड़ी सुरक्षा, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२6 !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत। ईद-उल-फितर के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शहर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। नमाज के बाद अधिकारियों ने मुस्लिम धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों, विशेषकर बच्चों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं और त्योहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। साथ ही मस्जिदों, ईदगाहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
जनपद में दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सका।
पीलीभीत से ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट।





