• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

ByTen News One Desk

Mar 21, 2026
20 Views

अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम


टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया। जनपद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां कुल्हड़ से लदी अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार दिव्यांग युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ियाई निवासी रघुनाथ यादव (पुत्र फूल सिंह) बिधूना कस्बे से साइकिल द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। तभी बेला-बिधूना मार्ग पर ताल पुर्वा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षक अपराध अनिल त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शंभूनाथ सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल कृष्ण और राहुल सिंह ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक के तीन भाई हरगोविंद, संजू, जीतू, मां प्रेम देवी तथा बहनों रूबी, प्रीति और रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!