• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शारदा मॉड्यूल प्रशिक्षण शुरू, वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

ByTen News One Desk

Mar 21, 2026
18 Views

शारदा मॉड्यूल प्रशिक्षण शुरू, वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल


टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया। जनपद के अजीतमल स्थित बीआरसी केंद्र में बेसिक शिक्षा को मजबूत बनाने और हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से शारदा मॉड्यूल आधारित “आउट ऑफ स्कूल” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापक, इंचार्ज और शिक्षक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सत्रों का संचालन ब्लॉक एआरपी विनीत प्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र बाबू पाल, अनुपम कुमार शुक्ला और अरुण कुमार तोमर ने किया।

इस दौरान आउट ऑफ स्कूल, शाला त्यागी और नामांकन से वंचित बच्चों की पहचान, सर्वेक्षण प्रक्रिया और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ऐसे बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने और उनकी आयु के अनुसार कक्षाओं में समायोजित करने की रणनीति बताई गई।

प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि विद्यालय प्रधान, नोडल शिक्षक और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सफलता के लिए बेहद जरूरी है। अभिभावकों की काउंसलिंग कर उन्हें बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा वंचित और शाला त्यागी बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि वे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े रहें।

संदर्भदाताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का एक संकल्प है। यदि सभी मिलकर प्रयास करें, तो कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!