• Wed. May 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बंद घर में चोरी का आरोप, लाखों के जेवर व नगदी गायब; पुलिस ने मामला बताया संदिग्ध

ByTen News One Desk

Mar 21, 2026
43 Views

बंद घर में चोरी का आरोप, लाखों के जेवर व नगदी गायब; पुलिस ने मामला बताया संदिग्ध


टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर, शाहजहाँपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेरचौबा में एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।

मोहल्ला घेरचौबा निवासी सीमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 17 मार्च की शाम अपने परिवार के साथ गांव बरैचा में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर बंद करते समय उसने पड़ोसी पप्पू से ताला लेकर घर में लगाया और चाबी भी उसे ही दे दी थी।

पीड़िता के अनुसार 19 मार्च की सुबह जब वह वापस लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। सीमा का आरोप है कि उसके घर से सोने का मांगटीका, बेसर, पेंडल, बच्चों के तीन जोड़ी चांदी के खड़वा, एक चांदी की करधनी, दो जोड़ी पायल, तीन चांदी के सिक्के तथा करीब 35 हजार रुपये नकद चोरी हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी जुगुल किशोर पाल ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!