• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर पोस्टमार्टम से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बाइक को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
3 Views

शाहजहांपुर पोस्टमार्टम से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बाइक को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो गंभीर घायल


टेन न्यूज़ !! १६ अप्रैल २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर क्षेत्र में पोस्टमार्टम कराकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कांस्टेबल और होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, मदनापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई हत्या के मामले में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कांस्टेबल रामाशीष (पुत्र राजाराम) और होमगार्ड शैलेश कुमार (पुत्र रामसरन) बाइक से लौट रहे थे। अपरान्ह करीब साढ़े चार बजे उनकी बाइक हाईवे पर कच्छियानी हनुमान मंदिर के पास पहुंची। दोनों जवानों ने वहां रुककर पानी पिया और जैसे ही आगे बढ़े, पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में दोनों घायलों को तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली से एसआई गौरव कुमार और मदनापुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।

वहीं, फरार कंटेनर चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!