बाजितपुर में खाटू श्याम संध्या भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु सिकंद्राराऊ क्षेत्र स्थित ग्राम ईशेपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य जवाबी कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन कन्नौज में आवारा गोवंश संरक्षण अभियान तेज अजीतमल में हुई हत्या का सफल अनावरण, हत्याभियुक्त गिरफ्तार थाना रोजा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
---Advertisement---

तिलहर: पालिका कर्मचारी और सभासद में विवाद, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

तिलहर: पालिका कर्मचारी और सभासद में विवाद, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

टेन न्यूज़ !! १८ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर नगर पालिका में कर्मचारी और सभासद के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। अभद्र व्यवहार की सूचना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की।

मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी सुशांत कुमार ने नगर के सभासद सत्येंद्र सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम एवं अन्य कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार यादव को तहरीर सौंपी गई। कर्मचारी पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम ने भी अपने कर्मचारी के समर्थन में कोतवाली पहुंचकर कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं दूसरी ओर सभासद सत्येंद्र सिंह ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुशांत कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने भी पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment