• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: 5 दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

ByTen News One Desk

Feb 18, 2026
40 Views

रायबरेली: 5 दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी


टेन न्यूज़ !! १८ फरवरी २०२६ !! लोकेशन: जगतपुर / रायबरेली, रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो

रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिछले पांच दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे गड्ढे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान मोहित (पुत्र गेंदालाल) निवासी पूरे गोसाईं, मजरे ममुनी गांव, थाना सलोन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित पांच दिन पहले अपने दोस्तों के साथ ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। उसकी ससुराल जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे बैसन (मजरे जिंगना गांव) में है।

जब वह न तो ससुराल पहुंचा और न ही घर लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास पानी से भरे एक गड्ढे में उसका शव उतराता मिला।

शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि मोहित की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। परिजनों का संदेह उन दोस्तों पर भी है, जिनके साथ वह घर से निकला था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!