• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रिलायंस जियो के 10 साल पूरे होने पर मनाया जश्न

ByTen News One Desk

Sep 5, 2026
2 Views

रिलायंस जियो के 10 साल पूरे होने पर मनाया जश्न


टेन न्यूज।। 05 सितम्बर 2026 ।। डेस्क न्यूज

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। रिलायंस जियो के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को कटरा स्थित जियो पॉइंट पर भव्य तरीके से एनिवर्सरी सेलिब्रेशन मनाया गया। इस अवसर पर रिलायंस जियो के सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए केक काटकर खुशी साझा की।

कार्यक्रम में कटरा जियो पॉइंट के मैनेजर मोहन मिश्रा, एरिया मैनेजर आशीष सिंह तथा कटरा के डिस्ट्रीब्यूटर प्रियांशु गंगवार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर केक काटा और रिलायंस जियो की 10 वर्षों की सफल यात्रा को याद किया। कर्मचारियों ने कंपनी की उपलब्धियों और उपभोक्ताओं के बीच जियो की बढ़ती लोकप्रियता पर भी चर्चा की।

इस दौरान टीम के सदस्यों ने कहा कि जियो ने देश में दूरसंचार के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का काम किया है। बेहतर नेटवर्क, किफायती सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से जियो ने करोड़ों लोगों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसी तरह टीम भावना के साथ कार्य करते रहने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!