• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर निवासी आईपीएस एस.एम. सहाय को ‘जनपद रत्न’ सम्मान से नवाजा जाएगा

ByTen News One Desk

Dec 24, 2025
189 Views

तिलहर निवासी आईपीएस एस.एम. सहाय को ‘जनपद रत्न’ सम्मान से नवाजा जाएगा


टेन न्यूज़ ii 24 दिसम्बर 2025 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर नगर के निवासी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस.एम. सहाय को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुकरणीय नेतृत्व और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘जनपद रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान उन्हें प्रशासनिक क्षमता, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा समाज के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए प्रदान किया जा रहा है।

आईपीएस एस.एम. सहाय ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश की है।

उनके सम्मान की घोषणा से तिलहर क्षेत्र सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया है।

यह सम्मान समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!