• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना तिर्वा पुलिस द्वारा चोरी करने वाली 02 महिला अभियुक्ताओं को 24 घंटे के अंदर शतप्रतिशत माल के साथ किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Sep 17, 2024
218 Views

थाना तिर्वा पुलिस द्वारा चोरी करने वाली 02 महिला अभियुक्ताओं को 24 घंटे के अंदर शतप्रतिशत माल के साथ किया गिरफ्तार



टेन न्यूज़ !! १७ सितम्बर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


थाना तिर्वा पुलिस द्वारा चोरी करने वाली 02 महिला अभियुक्ताओं को 24 घंटे के अंदर शतप्रतिशत माल के साथ किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्ग दर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ0 प्रियंका बाजपेयी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना तिर्वा पुलिस द्वारा चोरी करने वाली 02 महिला अभियुक्तों को शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर किया गया सराहनीय कार्य।

संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक 15.09.2024 को वादी रुपम वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी मो0 लोहियानगर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज की दुकान मानसी ज्वैलर्स तिर्वा जनपद कन्नौज से 02 अज्ञात महिलाओं द्वारा बिछिया देखते देखते एक जोड़ी (6 अदद) बिछिया चोरी कर लेना।

जिसके सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 410/2024 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना तिर्वा पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्ता 1. कान्ती पत्नी विनोद शंखवार निवासी चक्केपुर्वा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 48 वर्ष 2. कपूरी पत्नी अशोक शंखवार निवासी बमरौली थाना मूसागंज जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से उक्त अभियोग से सम्बन्धित शत प्रतिशत चोरी किये माल 03 जोडी बिछुएं (कुल 06 पीस) चांदी की बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्ताओं उपरोक्त को मान0 न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता –
1.कान्ती पत्नी विनोद शंखवार निवासी चक्केपुर्वा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 48 वर्ष
2.कपूरी पत्नी अशोक शंखवार निवासी बमरौली थाना मूसागंज जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 30 वर्ष

विवरण बरामदगी-
1.03 जोडी बिछुएं (कुल 06 पीस) चांदी के।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 रोबिन सिंह
2. का0 बबलू
3. का0 रविन्द्र सिंह
4. म0का0 बुसरा परवीन
5. म0का0 मनोरमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!