• Sat. Jun 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कटरा में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ByTen News One Desk

Jun 6, 2026
7 Views

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कटरा में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


Ten News !! 06 June 2026 !! Pappu Ansari

मीरानपुर कटरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कटरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना एवं अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने किया।

इस दौरान नगर पंचायत परिसर एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से बीके जया, बीके बलजीत सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डॉ. पूजा कसाना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। वहीं अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है।

कार्यक्रम के माध्यम से नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!