ईद-उल-फितर पर झूमे बच्चे, हिफजा नूर की तस्वीर मनमोहक बनी, क्षेत्र में दिखा भाईचारे का माहौल अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम शारदा मॉड्यूल प्रशिक्षण शुरू, वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल हत्या के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, चाकू व रक्तरंजित कपड़े बरामद नव निर्माण के 9 वर्ष: कन्नौज में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
---Advertisement---

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में हुआ भीषण धमाका, छत उड़ी; 1 की मौत, 6 घायल

By Ten News One Desk

Published on:

109 Views

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में हुआ भीषण धमाका, छत उड़ी; 1 की मौत, 6 घायल

टेन न्यूज़ !! ०५ अक्टूबर २०२५ !! सोशल मीडिया@डेस्क न्यूज़

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में हुए तेज धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड स्थित एक बिल्डिंग में हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि भवन की छत उड़ गई और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है।

धमाके की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ हो सकता है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

इस घटना से इलाके में दहशत और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और बचाव कार्य में जुट गए।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!