• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में 26 अन्नपूर्णा मॉडल शॉप निर्माण उचित दर दुकान के संबधं में बैठक संपन्न हुए

ByTen News One Desk

Dec 14, 2025
95 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में 26 अन्नपूर्णा मॉडल शॉप निर्माण उचित दर दुकान के संबधं में बैठक संपन्न हुए



टेन न्यूज़ !! १४ दिसम्बर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


आपको बताते चलें बैठक के दौरान बताया गया कि खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा जनपद के समस्त विकास खण्डों की 26 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का निर्माण कराया जाएगा।
जिसमें विकास खण्ड कन्नौज की 03 ग्राम पंचायत, छिबरामऊ की 04 ग्राम पंचायत, तालग्राम की 05 ग्राम पंचायत, सौरिख की 02 ग्राम पंचायत, उमर्दा की 06 ग्राम पंचायत, हसेरन की 02 ग्राम पंचायत, जलालाबाद की 03 ग्राम पंचायत तथा गुगरापुर की 01 ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा मॉडल शॉप निर्माण कराया जाएगा। भवन का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत स्तर से किया जाएगा। प्रत्येक भवन के निर्माण हेतु 8.462 लाख की धनराशि व्यय करायी जाएगी
जिसके लिए शासन द्वारा 50 प्रतिशत धनराशि का आंवटन भी कर दिया गया है। सभी दुकानों का निर्माण शासन द्वारा निर्धारित मॉडल डिजाइन के अनुसार ही किया जाएगा। सभी दुकानों में बिजली का कलेक्शन भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा
समस्त दुकानों के निर्माण हेतु भूमि का चयन भी किया जा चुका है। निर्माण कार्य दिनांक 31.03.2026 तक पूर्ण किया जाना है
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह एक बड़ा दायित्व है। निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ कर युद्वस्तर पर किया गया जाए। निर्माण कार्य फरवरी 2026 के अन्त तक पूर्ण किया जाए। कहा कि भवन का निर्माण के लिए यह जरूर ध्यान रखे कि दुकान तक भारी वाहन सुगमता से पहुंच सके। अविवादित भूमि हो, सामान्य स्वीकार्यता, जहां आमजमानस को खाद्यान्न प्राप्त सुगमता से हो सके।
उन्होनें स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। प्रत्येक भवन के निर्माण हेतु निर्धारित माडल डिजाइन व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होनें जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि सोमवर को प्रत्येक दशा में ग्राम पंचायत को निर्माण हेतु 50 प्रतिशत धनराशि हस्तांतरित कर दी जाए। उन्होनें कहा कि ग्राम प्रधानों व सचिवो को यादि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आए तो वह तत्काल जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत अवश्य कराएगें।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री राम कृपाल चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ,जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राजेन्द्र बाबू सहित सम्बंधित ग्राम के ग्राम प्रधान व सचिव उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!