Breaking News: तिलहर में युवक टॉवर पर चढ़ा, प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा, उतारने के लिए किए जा रहे प्रयास औरैया आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 144वां स्थापना दिवस औरैया। संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अधेड़ की मौत गौ माता की सुरक्षा को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बरेली जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कुर्रिया कलां दुर्गा माता मंदिर में शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
---Advertisement---

यूपी : अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से दो मजदूरों की मौत, पुलिस कार्यावाही में जुटी

By Ten News One Desk

Published on:

102 Views

यूपी : अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से दो मजदूरों की मौत, पुलिस कार्यावाही में जुटी

टेन न्यूज़ ii 24 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट: वसीम खान (ब्यूरो)
लोकेशन: रायबरेली

रायबरेली में अवैध खनन का खतरनाक खेल दो मजदूरों की जान ले गया।

नसीराबाद थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां मिट्टी का टीला ढहने से दो मजदूर उसके नीचे दब गए। इस दर्दनाक घटना ने जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन की पोल खोलकर रख दी है।

पूरा मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के कस्बे का है।

जानकारी के अनुसार कन्या पाठशाला के पास स्थित एक तालाब को पाटने के लिए रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी लाई जा रही थी।

तड़के सुबह खनन का कार्य जारी था, तभी अचानक मिट्टी का भारी टीला ढह गया और मजदूर उसके नीचे दब गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

मिट्टी में दबने से बृजलाल सहित एक अन्य मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की नाक के नीचे रात के समय अवैध खनन का कारोबार लंबे समय से चल रहा है, जिसका खामियाजा गरीब मजदूरों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!