शाहजहांपुर में गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान—मुआवजे की उठी मांग ट्रेज़री ऑफिस पर डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व रिकॉर्ड व्यवस्था पर सख्त निर्देश डीएम का औचक निरीक्षण: देवीपुरा गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच, रिसर्च सेंटर बनाने की तैयारी BIG NEWS : तिलहर की बेटी बनी PCS अफसर, क्षेत्र का बढ़ाया मान Result 2026: तिलहर में रिजल्ट का जश्न: आर.पी. सिंह पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान
---Advertisement---

UP NEWS 2026 : मिशन शक्ति 5.0: बाबरपुर में पुलिस की चौपाल, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों का दिया ज्ञान

By Ten News One Desk

Published on:

27 Views

UP NEWS 2026 : मिशन शक्ति 5.0: बाबरपुर में पुलिस की चौपाल, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों का दिया ज्ञान

टेन न्यूज़ ii 31 मार्च 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित विद्यानगर में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सतर्कता के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जहां महिला पुलिस टीम ने उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 और 112 जैसे महत्वपूर्ण नंबर शामिल रहे।

चौपाल के दौरान महिलाओं को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही महिला अपराधों, साइबर फ्रॉड और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुनीता यादव, महिला कांस्टेबल एवं महिला गार्ड सहित स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!