तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कटरा थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
---Advertisement---

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आरटीसी पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

By Ten News One Desk

Published on:

129 Views

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आरटीसी पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहाँपुर।

राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आरटीसी पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में शनिवार को विविध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में रिक्रूट महिला प्रशिक्षुओं द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय सौहार्द और देश की एकता के महत्व पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।

वहीं, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी प्रशिक्षुओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता के प्रति उनके दृष्टिकोण पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी, निरीक्षक/उप निरीक्षक अध्यापकगण तथा आरटीसी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

अंत में अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सराहना पत्र प्रदान किए गए तथा सभी को राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहकर सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी गई।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment