कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में सांसद श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया कटरा में चाउमीन विक्रेताओं पर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी समीर शेख गिरफ्तार, जेल भेजा कन्नौज के लाल मयंक त्रिपाठी ने रचा इतिहास, यूपीएससी 2024 में मिली 10वीं रैंक, मिला यूपी कैडर रजवहा में सफाई के नाम पर अवैध खुदाई खनन मिट्टी बिक्री का लगाया आरोप बाबूपुर मोड़ पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक यात्री गंभीर,ड्राइवर फरार
---Advertisement---

खाटूश्याम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी शाहजहांपुर ने लिया जायजा

By Ten News One Desk

Published on:

74 Views

खाटूश्याम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी शाहजहांपुर ने लिया जायजा

टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२५ !! डेस्क न्यूज़@शाहजहाँपुर।

शहर स्थित प्रसिद्ध श्री खाटूश्याम मंदिर (बरेली मोड़) में शनिवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग स्थल, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा कवरेज तथा यातायात नियंत्रण व्यवस्था का विस्तार से निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाए रखें और भीड़ प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त, चेकिंग एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment