• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनपद रायबरेली में पांचवें चरण को होगा मतदान, तिथियां निर्धारित: डीएम

ByTen News One Desk

Mar 20, 2024
243 Views

जनपद रायबरेली में पांचवें चरण को होगा मतदान, तिथियां निर्धारित: डीएम



नामांकन अंतिम तिथि 03 मई, पत्रों की संवीक्षा 04 मई, नाम वापसी 06 मई, मतदान 20 मई एवं मतगणना 04 जून को होगी


टेन न्यूज़ !! २० मार्च २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराने हेतु 36-रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन कार्यक्रम नियत किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में पांचवें चरण में चुनाव होगा,

निर्वाचन की अधिसूचना 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), नाम निर्देशन अन्तिम तिथि 03 मई 2024 (शुक्रवार), नाम निर्देशनों की जांच 04 मई 2024 (शनिवार), नाम वापसी 06 मई 2024 (सोमवार), मतदान तिथि 20 मई 2024 (सोमवार) एवं मतगणना तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) तथा 06 जून 2024 (बृहस्पतिवार) के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!