• Wed. Jul 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अन्नदाता की आवाज दबने नही देंगे, किसानों के हक़ की हर लड़ाई में रहेंगे सबसे आगे – बाबा सतनाम सिंह धनोआ

ByTen News One Desk

Jul 8, 2026
4 Views

अन्नदाता की आवाज दबने नही देंगे, किसानों के हक़ की हर लड़ाई में रहेंगे सबसे आगे – बाबा सतनाम सिंह धनोआ


टेन न्यूज़ !! ०८ जुलाई २०२६ !! ब्यूरो, पंजाब

किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को लगातार बुलंद करने वाले भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बाबा सतनाम सिंह धनोआ ने कहा कि देश का अन्नदाता आज भी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है जिसका समाधान केवल घोषणाएं से नही बल्कि ठोस कार्रवाई से होना चाहिए

उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर पूरे देश का पेट भरता है लेकिन कई बार उसे अपनी फसल का उचित मूल्य,समय पर भुगतान, सिंचाई, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं के लिए संघर्ष करना पड़ता है यह स्थिति बदलनी पड़ेगी और किसानों को उनका न्यायपूर्ण अधिकार मिलना चाहिए

बाबा सतनाम सिंह धनोआ ने कहा कि भारतीय मानवाधिकार महासंघ किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं और समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है संगठन किसी भी प्रकार के अन्याय, शोषण और भेदभाव के विरुद्ध हमेशा मजबूती से आवाज़ उठाता रहेगा

उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की समास्याओं का स्थाई समाधान किया जाएं कृषि को लाभकारी बनाया जाए फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए,समय पर भुगतान हो तथा किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले उन्होंने कहा कि मजदूर किसान ही मजबूत पंजाब और समृद्ध भारत की पहचान है

उन्होंने कहा कि किसानों से एकजुट रहने और अपने संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय मानवाधिकार महासंघ किसानों के सम्मान,अधिकार और न्याय की लड़ाई में हर क़दम पर उनके साथ रहेगा संगठन का संकल्प है कि अन्नदाता की आवाज को शासन प्रशासन तथा प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा और किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर संघर्ष जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!