• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अटसू में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ निकली गई विशाल कलश यात्रा

ByTen News One Desk

Jun 19, 2025
276 Views

अटसू में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ निकली गई विशाल कलश यात्रा



टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२५ !! रामजी पोरवाल,ब्यूरो चीफ, औरैया


जनपद के नगर पंचायत अटसू में श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का विशाल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया, कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, कथा का शुभारंभ नगर के मेला ग्राउंड में श्रीमद् भागवत महापुराण का शुभारंभ हुआ

कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शरबत वितरण किया, गुरुवार को नगर के मेला ग्राउंड पर 151 महिलाओं द्वारा कलश को अपने सर पर रखकर पूरे नगर में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई

जिसमें परीक्षित सत्य प्रकाश गुप्ता अपनी पत्नी मालती गुप्ता के साथ महापुराण की पोथी को सर पर रखकर आगे चलते हुए मधुर एवं सुंदर भजनों नगर के सभी मंदिरों से होते हुए कथा स्थल पर यात्रा को विराम दिया गया, कथावाचक अजीतमल जनपद औरैया निवासी आचार्य पंडित श्री अभिषेक द्विवेदी जी महाराज के मुखारविंद से प्रथम दिन पूजन यज्ञोप्यादी कर कथा का शुभारंभ किया,

उन्होंने बताया की कथा 19 जून गुरुवार से शुभारंभ होकर 25 जून बुधवार तक चलेगी जिसका 26 जून गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा, नगर में सार्वजनिक सहयोग से हो रही श्रीमद् भागवत कथा में क्षेत्रीय ग्रामीण एवं नगर की जनता ने विशेष सहयोग करते हुए जनता से भागवत कथा में पधारने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!