• Tue. Jul 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत, पति और 2 बच्चे बाल-बाल बचे

ByTen News One Desk

Jul 14, 2026
7 Views

बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत, पति और 2 बच्चे बाल-बाल बचे


बेकाबू ट्रैक्टर महिला को कुचलने के बाद ट्रैक्टर सहित चालक मौके से फरार


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा


टेन न्यूज़ !! १४ जुलाई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया
औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी से पति के साथ बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अटसू के वार्ड रामनगर निवासी विशाल पोरवाल अपनी पत्नी मोहिनी पोरवाल उम्र 27 वर्ष और दो 5 वर्षीय जुड़वां बेटों आयांश और प्रयांश को इलेक्ट्रिक स्कूटी से अजीतमल स्थित कान्हा पब्लिक स्कूल में छोड़ने जा रहे थे, जैसे ही वह सिंह वाहिनी महाविद्यालय के पास बनी पुलिया के पास से पहुंचे। तभी अजीतमल की तरफ से आ रहे मोरम लदे तेज रफ्तार महिंद्रा 265 ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर पीछे बैठी मोहिनी पोरवाल सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जब कि पति विशाल और दोनों बच्चे सड़क के दूसरी तरफ मिट्टी में गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल मोहिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पीड़ित के घर पर रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विशाल पोरवाल कस्बे में किराना कारोबारी हैं। उनके बड़े भाई सोनू पोरवाल की टीवीएस मोटरसाइकिल की एजेंसी है, पुलिस घटना की हर पहलुओं से जांच में जुटी है, तथा ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!