विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 200 रुपये मांगने का आरोप, टीयूसीसी ने उठाए सवाल विकासोन्मुख व जनहितकारी है प्रदेश सरकार का बजट: असीम अरुण ‘अरुण कोल्ड स्टोरेज’ का उद्घाटन में आए वित्त मंत्री को रेलवे फाटक बंदी पर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन एडवोकेट श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कसरक व कटरा रेलवे फाटक खोलने की मांग तेज फ्लाईओवर निर्माण के चलते कटरा और कसरक रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद, ग्रामीणों में रोष
---Advertisement---

‘अरुण कोल्ड स्टोरेज’ का उद्घाटन में आए वित्त मंत्री को रेलवे फाटक बंदी पर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

‘अरुण कोल्ड स्टोरेज’ का उद्घाटन में आए वित्त मंत्री को रेलवे फाटक बंदी पर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

टेन न्यूज़ ii 22 फरवरी 2026 ii डीपी सिंह@पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा /शाहजहांपुर।

कटरा क्षेत्र के इंद्रपुर गांव के समीप जलालाबाद रोड पर नवनिर्मित ‘अरुण कोल्ड स्टोरेज एंड एग्रो इंडस्ट्रीज’ का उद्घाटन प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर, क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान व व्यापारी मौजूद रहे।

मंत्री ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज से किसानों को फसलों के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में व्यापार व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सांसद अरुण सागर ने इसे क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसी दौरान कटरा नगर के व्यापारियों ने मंत्री को रेलवे फाटक बंद किए जाने की समस्या को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। पुनीत गुप्ता, अन्नू अग्रवाल सहित एक दर्जन व्यापारियों ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के चलते कार्यदाई संस्था द्वारा कटरा-खुदागंज रोड स्थित कसरक रेलवे क्रॉसिंग और स्टेशन रोड कटरा की रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इससे यातायात बाधित हो रहा है और कटरा बाजार का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

व्यापारियों ने कहा कि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है तथा किसान व आमजन भी परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि दोनों में से कम से कम एक रेलवे फाटक को शीघ्र खोला जाए, जिससे जनसामान्य को राहत मिल सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment